← सभी कार्य 📍 खोड़ा कॉलोनी, प्रताप विहार, गाजियाबाद

मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव की भव्य डोली शोभायात्रा का स्वागत

मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव की भव्य डोली शोभायात्रा का स्वागत

देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और समृद्ध देव परंपरा का भव्य नजारा गाजियाबाद में देखने को मिला, जब मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव की पावन डोली शोभायात्रा का श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वागत किया गया। गढ़कुमो रक्षक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

संयोजक आचार्य श्री सुरेंद्र प्रसाद सुंदरीयाल जी महाराज के मार्गदर्शन में निकाली जा रही डोली शोभायात्रा लगभग सुबह 10 बजे खोड़ा कॉलोनी पहुंची। यहां श्री दुर्गा मंदिर, वार्ड नंबर 30, प्रताप विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में डोली का भव्य स्वागत किया गया।

गढ़कुमो रक्षक ट्रस्ट के मुख्य अधिकारी श्री अजय सिंह (ए.एस. नेगी) जी, अभिषेक नेगी एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री पूर्ण सिंह के नेतृत्व में अनेक महिला-पुरुषों और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। शाम को शांति पाठ एवं कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

इस आयोजन ने गाजियाबाद में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जन्मभूमि की परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का विशेष अवसर प्रदान किया। ट्रस्ट का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराना है।

देव संस्कृतिधार्मिक आयोजनसांस्कृतिक विरासत
↑ व्हाट्सऐप पर बात करें